गोरखपुर ब्रेकिंग न्यूज़
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
यातायात पुलिस जनपद गोरखपुर ने हटाया अतिक्रमण
आज दिनांक 17.12. 2022 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक यातायात के मार्गदर्शन निरीक्षक यातायात धर्मेंद्र कुमार सिंह उपनिरीक्षक यातायात राहुल राव एवं अन्य यातायात कर्मचारी गण के द्वारा रेलवे स्टेशन रोड पर अभियान चलाया गया जिसमें सड़क पर खड़े 5 चार पहिया, 10 दो पहिया वाहनो को क्रेन द्वारा यातायात यार्ड में लाया गया तथा 15 वाहनों का नो पार्किंग में चालान किया गया और 25 ठेला खोमचा वालों को हटाया गया तथा सभी को निर्देशित किया गया कि अपनी दुकान सड़क पर ना लगाएं ।
