Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

चैकिंग के दौरान थाना मक्खनपुर पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त मनोज कुमार को मय 01 नाजायज अवैध असलाह .315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस बरामदगी सहित किया गिरफ्तार ।

 हम भारती न्यूज़

ब्रेकिंग फिरोजाबाद

रिपोर्टर नवनीत गौतम


* 02-01-2023 जनपद फिरोजाबाद ।*


चैकिंग के दौरान थाना मक्खनपुर पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त मनोज कुमार को मय 01 नाजायज अवैध असलाह .315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस बरामदगी सहित किया गिरफ्तार ।



         वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु जनपद मे चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के पर्यवेक्षण में थाना मक्खनपुर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर नगला दया के पास स्थित भट्टे के पास से अभियुक्त मनोज कुमार पुत्र अहिवरन सिंह निवासी हमीरपुर-शेखूपुर थाना खैरगढ़ जनपद फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से 01 अदद पौनिया ( तमंचा ) .315 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर नाजायज बरामद हुए । अभियुक्त शातिर किस्म का व्यक्ति है। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0 002/23 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया । अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।     


नाम पता गिरफ्तार शुदा अभियुक्त  -  

मनोज कुमार पुत्र अहिवरन सिंह  निवासी हमीरपुर-शेखूपुर थाना खैरगढ़ जनपद फिरोजाबाद ।


बरामदगीः- 

एक अदद पौनिया ( तमंचा ) .315 बोर नाजायज व 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद होना  


अभियुक्त मनोज उपरोक्त का आपराधिक इतिहासः-

1. मु0अ0सं0 396/22 धारा 452/323/504/506 भादवि थाना मक्खनपुर फिरोजाबाद ।

2. मु0अ0सं0 002/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मक्खनपुर फिरोजाबाद ।


गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीमः-

1. प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह थाना मक्खनपुर जनपद फिरोजाबाद ।

2. उ0नि0 चन्द्रपाल थाना मक्खनपुर जनपद फिरोजाबाद ।

3. उ0नि0 थर्वेन्द्र कुमार थाना मक्खऩपुर जनपद फिरोजाबाद ।

4. है0का0 644 नाहर सिंह थाना मक्खनपुर जनपद फिरोजाबाद ।

5. का0 1362 भूपेन्द्र सिंह थाना मक्खनपुर जनपद फिरोजाबाद ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies