चोरी की मोटरसाइकिल व 02 अदद मोबाइल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा "अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी" के संबंध में चलाये जा रहे अभियान/निर्देश के क्रम में व पुलिस अधीक्षक नगर जनपद गोरखपुर व क्षेत्राधिकारी कोतवाली के कुशल पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह थाना राजघाट जनपद गोरखपुर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा अभियुक्त विशु हलदर उर्फ पापन हलदर पुत्र गोपाल हलदर निवासी पूरा टोला सदर घाट इंग्लिश बाजार मालदा,पश्चिम बंगाल को दो अदद मोबाइल व एक अदद चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 380/22 धारा 411 भादसं0 पंजीकृत किया गया । अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1- उ0नि0 कुँवर गौरव सिंह चौकी प्रभारी टीपी नगर थाना राजघाट जनपद गोरखपुर ।
2- कां0 अर्जुन शर्मा थाना राजघाट जनपद गोरखपुर।
3- कां0 अंकित बिन्द थाना राजघाट जनपद गोरखपुर।
4- कां0 हृदयेश सिंह थाना राजघाट जनपद गोरखपुर।
