मारपीट कर गम्भीर रुप से घायल करने के आरोप में 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
जनपद गोरखपुर में अपराध एवं अपराधियो पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्ग निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैण्ट के मार्गदर्शन में शशि भूषण राय प्रभारी निरीक्षक कैण्ट पुलिस की टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 1113/2022 धारा 308/504 भादवि थाना कैण्ट गोरखपुर से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. युनुस पुत्र मो0 समीउल्लाह निवासी काली मंदिर गोलघर के पीछे पुर्दिलपुर थाना कोतवाली जनपद 2. मो0 युसुफ पुत्र मो0 समीउल्लाह निवासी काली मंदिर गोलघर के पीछे पुर्दिलपुर थाना कोतवाली जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है
गिरफ्तारी की टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण राय थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
2. उ0नि0 धीरेन्द्र कुमार राय चौकी प्रभारी जटेपुर थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
3. कां0 विवेक गौड़ थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
4. कां0 संदीप कुमार थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
