संगठित गिरोह बनाकर लूट व डकैती की घटना कारित करने वाले गैंग के 05 शातिर अभियुक्तों के विरुद्ध की गयी गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
संगठित माफियाओं/अपराधियो के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के कुशल मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी बांसगाँव गोरखपुर के निकट पर्यवेक्षण मे थाना गगहा पर मु0अ0सं0 0001/2023 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट बनाम 1.अनुराग यादव पुत्र मुन्ना यादव निवासी जलपहिया महुराई थाना गगहा जनपद गोरखपुर 2. मंगेश गोस्वामी पुत्र प्रभात गोस्वामी निवासी बेलादार थाना गगहा जनपद गोरखपुर 3. बृजेश गोस्वामी पुत्र वीरेन्द्र गोस्वामी निवासी बेलादार थाना गगहा जनपद गोरखपुर 4. अमन गिरी पुत्र राजेश गिरी निवासी कहला थाना गगहा, जनपद गोरखपुर और 5. सूरज यादव पुत्र राजेश यादव निवासी शिवपुर हाटा थाना गगहा, जनपद गोरखपुर पंजीकृत किया गया । उक्त गैंग का गैंगलीडर अनुराग यादव पुत्र मुन्ना यादव निवासी जलपहिया महुराई थाना गगहा जनपद गोरखपुर है जो अपने गैंग के सदस्यो के साथ सुसंगठित आपराधिक गैंग बनाकर आर्थिक भौतिक लाभ हेतु आये दिन लूट व डकैती जैसे अपराध करते है । इस गैंग के लीडर एवं सदस्यो के अपराधिक गतिविधियो पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु जिला मजिस्ट्रेट जनपद गोरखपुर से अनुमोदन प्राप्त कर थाना गगहा पर मु0अ0सं0 0001/2023 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट पंजीकृत किया गया ।
