Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब 850 लीटर, 12 किग्रा नौसादर, 03 किलोग्राम यूरिया व एक अदद मोटरसाईकिल के साथ 03 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

 अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब 850 लीटर, 12 किग्रा नौसादर, 03 किलोग्राम यूरिया व एक अदद मोटरसाईकिल के साथ 03 नफर अभियुक्त गिरफ्तार



हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव

          

  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों  की गिरफ्तारी तथा अवैध कच्ची शराब के क्रय विक्रय/निष्कर्षण के विरुद्ध अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया था । उक्त निर्देश के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर जनपद गोरखपुर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी कोतवाली के कुशल पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह थाना राजघाट जनपद गोरखपुर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा 03 अभियुक्तगण 1-सदानन्द मौर्य पुत्र चन्द्रभान मौर्य निवासी दुधरा थाना सीकरीगंज जनपद गोरखपुर 2-विष्णु हरिजन पुत्र सुरेन्द्र हरिजन निवासी जैतपुर थाना गीडा जनपद गोरखपुर 3-सिंहासन निषाद पुत्र रामकेवल निषाद निवासी खरहवाँ थाना बेलीपार जनपद गोरखपुर को अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब 850 लीटर, 12 किग्रा नौसादर, 03 किलोग्राम यूरिया व एक अदद मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया । जिसके आधार पर थाना राजघाट पर मु0अ0स0 01/2023 धारा 272 भादसं0 व 60 आबकारी अधि0 थाना राजघाट जनपद गोरखपुर पंजीकृत किया गया । अन्य़ विधिक कार्यवाही की जा रही है ।


गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-

1. राजेन्द्र सिंह थाना प्रभारी थाना राजघाट जनपद गोरखपुर  

2. उ0नि0 कुँवर गौरव सिंह चौकी प्रभारी टीपी नगर थाना राजघाट जनपद गोरखपुर

3. का0 अशोक यादव थाना राजघाट जनपद गोरखपुर 

4. का0 देवेन्द्र यादव थाना राजघाट जनपद गोरखपुर 

5. का0 संदीप चौहान थाना राजघाट जनपद गोरखपुर 

6. का0 अंकित बिन्द थाना राजघाट जनपद गोरखपुर 

7. का0 अर्जुन शर्मा थाना राजघाट जनपद गोरखपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies