गोरखपुर ब्रेकिंग न्यूज़
हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
आज दिनांक 30.12.2022 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर व जिलाधिकारी गोरखपुर द्वारा गोरखनाथ मंदिर पर आयोजित होने वाले खिचड़ी मेला हेतु किये गये सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
गया इस दौरान प्रवेश द्वारा की सुरक्षा एवं आयोजन परिसर का भी निरीक्षण किया गया । साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर व जिलाधिकारी गोरखपुर द्वारा वर्ष 2022 की समाप्ती एवं आगामी नये वर्ष 2023 के उपलक्ष्य में थाना रामगढ़ताल क्षेत्रान्तर्गत स्थित नौकायन पर आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रम में भी सुरक्षा एवं यातायात प्रबंध का जायजा लिया गया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया । इस दौरान डायल 112 द्वारा बनाये गये सेल्फी प्वाइंट पर जिलाधिकारी गोरखपुर एवं वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक गोरखपुर द्वारा फोटो भी खिचवाई गयी । इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक यातायात एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे ।

