Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

गोरखनाथ मंदिर की तरफ केवल पर्यटकों व श्रद्धालुओं के ही वाहन आएंगे, शेष वाहनों को बरगदवा से खजांची की तरफ मोड़ दिया जाएगा. एसपी यातायात डा.एमपी ङ्क्षसह ने बताया कि रूट डायवर्जन का सख्ती से अनुपालन कराया जाएगा

 हम भारती न्यूज से जिला गोरखपुर, थाना गोरखनाथ रिपोर्टर विवेक कुमार श्रीवास्तव


गोरखनाथ मंदिर की तरफ केवल पर्यटकों व श्रद्धालुओं के ही वाहन आएंगे, शेष वाहनों को बरगदवा से खजांची की तरफ मोड़ दिया जाएगा. एसपी यातायात डा.एमपी ङ्क्षसह ने बताया कि रूट डायवर्जन का सख्ती से अनुपालन कराया जाएगा


गोरखनाथ क्षेत्र में डायवर्ट रहेगा रूट 

बरगदवा से आने वाले सभी प्रकार के वाहन जिन्हें मंदिर नहीं जाना है, वे बरगदवा से बाएं मुड़कर नकहा क्राङ्क्षसग, फर्टिलाइजर, खजांची होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे. गोरखनाथ मंदिर में दर्शन करने वाले दर्शनार्थियों के वाहन कुष्ठ आश्रम, औद्योगिक संस्थान रोड, रामनगर चौराहा व लेबर तिराहा के बीच रोड के दोनों तरफ पार्क कराए जाएंगे.

- धर्मशाला से बरगदवा की तरफ जाने वाले सभी आटो, जीप, मैजिक (सार्वजनिक वाहन) धर्मशाला से गंगेज चौराहा, दुर्गाबाड़ी, सुरजकुंड ओवरब्रिज, ग्रीन सिटी मोड़ होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे एवं इसी रास्ते बरगदवा से ग्रीन सिटी मोड़ होते हुए धर्मशाला की तरफ आएंगे.

- धर्मशाला से बरगदवा की तरफ जाने वाले प्राइवेट चार पहिया वाहन जेपी हास्पिटल गली से दुर्गाबाड़ी रोड की तरफ डायवर्ट किए जाएंगे और सुरजकुंड ओवर ब्रिज होते हुए गंतव्य की ओर जाएंगे. वहीं गोरखनाथ मंदिर दर्शन करने वाले दर्शनार्थियों के चार पहिया वाहनों की पार्किंग आरपीएफ ग्राउंड के पास कराई जाएगी. बरगदवां की तरफ से आने वाले दो पहिया/तीन पहिया/चार पहिया वाहन औद्योगिक क्षेत्र से लेकर रामनगर तिराहा तक सड़क कीदोनों ओर खड़े होंगे.

- लेबर तिराहा व इंडस्ट्रीयल मोड़ की तरफ से आने वाले वाहन रामनगर चौराहा, स्पोट्रर्स कालेज, खजांची चौराहा होते हुए गंतव्य की ओर जाएंगे. गोरखनाथ मंदिर की तरफ दो पहिया/तीन पहिया/चार पहिया वाहनों को जाने से रोका जाएगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies