महिला के गायब हुए पर्स को सिकरीगंज पुलिस द्वारा एक घण्टे के अन्दर बरामद महिला को किया गया सुपुर्द
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के कुशल मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खजनी गोरखपुर के निकट पर्यवेक्षण मे थानाध्यक्ष सिकरीगंज श्री राजकुमार सिंह के नेतृत्व में दिनांक 03.01.2023 को श्रीमती यामिनी राय के द्वारा थाना सिकरीगंज पर सूचना दी गयी की मेरा पर्श जिसमें मेरा मोबाईल फोन, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड व अन्य जरुरी दस्तावेज रखा था जो महादेवा बाजार में गुम हो गया इस सूचना पर उ0नि0 श्री संजय कुमार पाल व उ0नि0 श्री आशीष कुमार सिंह मय हमराह के साथ महादेवा बाजार पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए एक घण्टे के अन्दर गायब पर्स को बरामद कर सूचनाकर्ता श्रीमती यामिनी राय उपरोक्त को सुपुर्द किया गया । सूचनाकर्ता द्वारा थाना सिकरीगंज पुलिस की भूरी -भूरी प्रसंशा की गयी ।
तलाश करने वाली पुलिस टीम –
01. थानाध्यक्ष श्री राजकुमार सिंह थाना सिकरीगंज गोरखपुर ।
02. उ0नि0 श्री संजय कुमार पाल थाना सिकरीगंज गोरखपुर ।
03. उ0नि0 आशीष कुमार सिंह थाना सिकरीगंज गोरखपुर ।
04. का0 आनन्द यादव थाना सिकरीगंज गोरखपुर ।
05. का0 विनय कुमार पटेल थाना सिकरीगंज गोरखपुर ।
06. म0का0 बन्दना पाल थाना सिकरीगंज गोरखपुर ।
