चोरी करने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
दिनांक 30.12.2022 को थाना क्षेत्र गोरखनाथ स्थित नूरी मस्जिद से सीसीटीवी कैमरा चोरी हो जाने के संबंध में मस्जिद के इमाम द्वारा थाना गोरखनाथ पर मु0अ0सं0 471/2022 धारा 379 भा0द0वि0 पंजीकृत कराया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराध एवम् अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम पुलिस अधीक्षक नगर के मार्ग दर्शन मे तथा क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के निर्देशन मे व प्रभारी निरीक्षक गोरखनाथ के कुशल नेतृत्व में मुकदमा उपरोक्त में चोरी गये कैमरे व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उ0नि0 विवेक राज सिंह को लगाया गया । मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त सद्दाम हुसैन पुत्र स्व0 अहमद अली निवासी रसूलुपुर अम्ररुतानी बाग थाना गोरखनाथ गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त उपरोक्त के कब्जे से मुकदमा उपरोक्त में चोरी गया एक अदद सीसीटीवी कैमरा बरामद किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है
गिरफ्तार करने वाले पुलिस कर्मी-
1. उ0नि विवेक राज सिंह थाना गोरखनाथ, गोरखपुर
2. का0 कृष्ण कुमार थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर
3. का0 सूर्यदीप कुशवाहा थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर
