पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा सेवानिवृत्त हुए अधिकारी/कर्मचारी गण को सम्मानित किया गया
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
आज दिनांक 31.12.2022 को जनपद गोरखपुर से सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी कर्मचारी गण को सेवानिवृत्त होने के फलस्वरूप पुलिस लाइन गोरखपुर में विदाई सम्मान समारोह आयोजित कर पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा कुल उपनिरीक्षक श्री देवेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक श्री मोहन राम, हेड कांस्टेबल श्री कमला कांत तिवारी, हेड कांस्टेबल श्री हरेंद्र गिरी, हेड कांस्टेबल श्री ओम प्रकाश पांडे, उर्दू अनुवादक श्री जफर अहमद सिद्दीकी का सम्मान पूर्वक पुस्तक भेंट कर विदाई किया गया एवं उनके भावी जीवन की शुभकामनाएं दी गयी । इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन गोरखपुर, पुलिस के अधिकारी कर्मचारी गण एवं सेवानिवृत्त हुए अधिकारी/कर्मचारी गण के परिजन उपस्थित रहे ।

