हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
प्रधान मंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत सोन्धन मोहम्मदपुर ग्राम पंचायत के एक पात्र व्यक्ति को अपात्र दर्शाने के लिए ज़िलाधिकारी ने सचिव सुग्रीव को निलम्बित किया।
साथ ही यह कहा की ज़िले में इस वर्ष 4151 नए आवासों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है जिसमें पात्रता सूची में अंकित सभी लाभार्थियो की जाँच की जा रही है। यदि कोई भी पात्र व्यक्ति छूटा या किसी से भी उत्कोच की माँग की बात सामने आयी तो सम्बंधित के विरुद्ध एफ़आईआर पंजीकृत की जाएगी। किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार को ज़ीरो टॉलरन्स नीति के तहत लिया जाएगा
