Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

गोरखनाथ मंदिर में बम की फर्जी सूचना देने वाला गिरफ्तार

 गोरखनाथ मंदिर में बम की फर्जी सूचना देने वाला गिरफ्तार



हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


जनपद गोरखपुर में अपराध एवं अपराधियो पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्ग निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैण्ट महोदय के कुशल मार्गदर्शन में श्री शशि भूषण राय प्रभारी निरीक्षक कैण्ट पुलिस की टीम द्वारा गोरखनाथ मंदिर में बम की झुठी सूचना देने वाला व्यक्ति  कुर्बान अली पुत्र मो.रहीम अली निवासी उपरौल उर्फ धर्मपुर धरम जनपद वैशाली बिहार के कब्जे से फर्जी डी0एल0, एक अदद मोबाइल व बम की फर्जी सूचना देने की रिकार्डिंग के दिनांक 01.01.2023 को समय करीब 21.15 बजे कार्मल रोड मालकिन होटल गली के पास से गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 03/2023 धारा 419,420,467,478,471,182 भादवि0  पंजीकृत कर  विधिक कार्यवाही किया जा रहा है ।


संक्षिप्त घटना का विवरण


गोरखनाथ मंदिर में बम की सुचना जरिये कन्ट्रौल रुम 112 को प्राप्त हुयी समस्त अधिकारीगण को इस बात की सुचना प्राप्त हुयी सूचना प्राप्त होते ही सर्विलांश के माध्यम से उक्त नम्बर की लोकेशन एंव कैफ प्राप्त करने के पता की जाँच किया गया तो फोन आफ हो गया था उक्त व्यक्ति द्वारा अपना मोबाइल कुर्बान अली पुत्र मो.रहीम अली निवासी उपरौल उर्फ धर्मपुर धरम जनपद वैशाली बिहार तथा लोकल पता फ्लैट नंबर 3 गोलघर गोरखपुर का दिया था । गोलघर में जांच किया गया तो उसके सम्बन्ध में किसी ने भी नही बताया और उक्त पता भी किसी ने नही बताया । इस क्रम में मुखबीर की सुचना पर उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया तो उपरोक्तसके पास से फर्जी D.L जो गोरखपुर के द्वारा ही बना एंव ओरिजनल आधार कार्ड मिला । फर्जी D.L का उपयोग इसने लोकल पता के लिए किया था जिसमें कुर्बान अली पुत्र मो.रहीम अली निवासी फ्लैट नंबर 3 गोलघर गोरखपुर का लिखा था 

पूछताछ में इसने बताया कि मैं बिहार उपरौल उर्फ धर्मपुर धरम जनपद वैशाली का रहने वाला हूँ मेरे पिता जी यही धर्मशाला पर ब्रेड की फैक्ट्री गुडडे में काम करते है । मैं करीब 10-12 साल से यही उन्ही के साथ रहता हूँ तथा इन्डस्ट्रीयल एरिया में रेशम विभाग के पास लक्ष्मी बेकरी के यहा माल पहुचाने का काम करता हूँ । मैंने अपनी शादी कबाड़ बीनने वाले बंगाल की लड़की आसमा से किया है । मेरे दो बच्चे है मेरी पत्नी पैसे के लिए परेशान करती है मुझे हमेशा टार्चर करती है इस लिए मैं मानसीक रुप से परेशान था । मैं अपना माल कल 01/01/2023 को पहुँचाने ले जा रहा था तभी धर्मशाला के पास एक आरक्षी ने मुझे ट्रैफीक नियम का उलंघन कर देने के लिए मुझे डाटा था तब मैं पुलिस को परेशान करने की नियत से एंव तंग करने के लिए 112 नम्बर पर शमशाद बनकर सुचना दिया कि 04 लोग केक के डब्बे में बम लेकर गोरखनाथ मंदिर के अंदर मेन गेट से प्रवेश कर गये है जो काले कपड़े में बड़े बड़े बाल रखे है  सूचना दिया जब मुझे और फोन आने लगा तो मैने अपना फोन बन्द कर लिया था । बाद में आप लोगो ने पकड़ लिया । पकड़े गये व्यक्ति के मोबाइल की रिकार्डिंग चेक किया गया तो 112 नम्बर की वार्ता की रिकार्डिंग प्राप्त हुयी ।

उक्त फर्जी पता एंव फर्जी सूचना देने व फर्जी D.L बरामदगी के आधार पर अन्तर्गत मु0अ0सं0 03/2023 धारा 419,420,467,478,471,182 भादवि0 पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है और उक्त घटना की गहनता से जाँच किया जा रहा है । 


गिरफ्तारी की टीमटीम


1 प्रभारी निरीक्षक श्री शशि भूषण राय थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

2 उ0नि0 धीरेन्द्र कुमार राय चौकी प्रभारी जटेपुर थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

3 कां0 रोहित यादव थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

4 कां0 अशोक यादव थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

5 कां0 रविन्द्र यादव थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

6 म0कां0 आशीष कुमारी थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies