Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

योग्य, अनुभवी एवं प्रोफेशनल अध्यापक/प्रवक्ता की आवश्यकता- सीडीओ

 योग्य, अनुभवी एवं प्रोफेशनल अध्यापक/प्रवक्ता की आवश्यकता- सीडीओ



हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


 बस्ती -  मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए योग्य, अनुभवी एवं प्रोफेशनल अध्यापक/प्रवक्ता की आवश्यकता है। उक्त जानकारी मुख्य विकास अधिकारी डा० राजेश कुमार प्रजापति ने दी है। उन्होने बताया कि सिविल सेवा परीक्षा, पी०सी०एस०, जे0ई0ई0, नीट, एन०डी०ए०, सी०डी०एस० इत्यादि हेतु प्रतिभाशाली तथा उत्साही विद्यार्थियों को निःशुल्क साक्षात प्रशिक्षण/ऑनलाइन प्रशिक्षण/सलाह प्रदान किये जाने हेतु जनपद स्तर पर ए०पी०एन०पी०जी० कालेज में कक्षाये संचालित है। उन्होने बताया कि तहसील मुख्यालय पर भी कक्षाए संचालित कराने हेतु निर्देश प्रदान किया गया है।

        उन्होने बताया कि कोचिंग कक्षााओं में प्रशिक्षण प्रदान करने वाले व्याख्याता को समाज कल्याण विभाग एवं जनपद स्तरीय समिति द्वारा अनुमन्य धनराशि कक्षावधि के अनुसार प्रदान की जायेगी। उन्होने बताया कि इच्छुक अध्यापक/व्याख्याता दिनांक 15 जनवरी तक अपने आवेदन पत्र के साथ शैक्षिक प्रमाण पत्रों एवं अनुभव प्रमाण पत्रों की छायाप्रति संलग्न कर जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय, में जमा कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies