Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

जनपद में निवेश से होगा जनपद का अधिक विकास... जिलाधिकारी

 हम भारती न्यूज़

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह

संभल से खास खबर


कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद स्तर पर विनियमित क्षेत्रों में निवेश को बढ़ावा दिए जाने एवं निवेश में आ रही कठिनाइयों के समाधान हेतु निवेशकों के साथ बैठक का किया गया आयोजन।*


जनपद में निवेश से होगा जनपद का अधिक विकास... जिलाधिकारी



जनपद में शिक्षा के क्षेत्र में बहुत अधिक है स्कोप...... जिलाधिकारी


संभल (बहजोई) 3 जनवरी 2023


       आज कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में जनपद स्तर पर विनियमित क्षेत्रों में निवेश को बढ़ावा दिए जाने एवं निवेश में आ रही कठिनाइयों के समाधान हेतु निवेशकों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।

    जिसमें निवेशकों के साथ जनपद के विनियमित क्षेत्र के अंतर्गत अस्पताल, स्कूल, कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, विश्वविद्यालय एवं संस्थान आदि को लेकर निवेश से संबंधित विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।

      जिलाधिकारी ने निवेशकों से कहा कि उत्तर प्रदेश की इन्वेस्ट यूपी वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करें। 

     समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विनियमित क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए ही नक्शों को पास किया जाए। 

      समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विनियमित क्षेत्र के संबंध में प्रत्येक माह अपने स्तर से बैठक कराना सुनिश्चित करें। तथा विनियमित क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली आपत्तियों को संज्ञान में लेते हुए समय से ही उनका निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। 

       जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में इन्वेस्टमेंट को बढ़ाया जाए तथा विनियमित क्षेत्र को योजनाबद्ध तरीके से तैयार की जाए। 

      जिलाधिकारी ने गंगा एक्सप्रेसवे के महत्व को भी बताया तथा उन्होंने कहा कि इससे जनपद के लिए एक अच्छी कनेक्टिविटी होगी दिल्ली या गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़े अन्य जनपदों के साथ निवेशकों कि आसानी से पहुंच बन सकेगी। जिससे वह अपने उत्पादों को अन्य जनपदों में आसानी से पहुंचा सकते हैं। जनपद में शिक्षा के क्षेत्र में बहुत अधिक स्कोप है तथा निवेशक शिक्षा के क्षेत्र में निवेश कर सकते हैं तथा जनपद में अधिक निवेश से बेहतर कॉलोनी विकसित हो सकती हैं।

     जिलाधिकारी ने जनपद में निवेश कर्ताओं के साथ एक इन्वेस्ट समिट कराने की योजना को लेकर भी चर्चा की।


       इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा, उपजिलाधिकारी संभल विनय कुमार मिश्रा, उप जिलाधिकारी चंदौसी आरपी सिंह, तहसीलदार गुन्नौर दीपक चौधरी, जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार, माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उत्तर प्रदेश शासन के प्रतिनिधि रामपाल सिंह एवं संजय शंखधर तथा अन्य निवेशक उपस्थित रहे।


जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies