Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

गुमशुदा व्यक्ति को 24 घण्टे के अन्दर बरामद कर परिजनो को सकुशल सुपुर्द किया गया

 गुमशुदा व्यक्ति को 24 घण्टे के अन्दर बरामद कर परिजनो को सकुशल सुपुर्द किया गया



हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद के कुशल निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में व क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष तिवारीपुर के नेतृत्व में गुमशुदा व्यक्ति को बरामद किया गया । ज्ञातव्य हो दिनांक 19.02.2023 को थाना तिवारीपुर अन्तर्गत गुमशुदा व्यक्ति महेन्द्र कुशवाहा निवासी घोसीपुर साई बिल्डिग मैटेरियल के बगल में थाना तिवारीपुर गोरखपुर जो घर के किसी काम से निकले थे जिनके घर वापस नही आने पर परिजनो द्वारा थाना तिवारीपुर मे दिनांक 21.02.2023 को गुमशुदगी दर्ज करायी गयी थी । जिस पर थाना तिवारीपुर की पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए, 24 घण्टे के अन्दर उपरोक्त गुमशुदा व्यक्ति को बरामद कर परिजनों को सुपूर्द किया गया । सकुशल पाकर परिजनों द्वारा गोरखपुर पुलिस की भूरी – भूरी प्रसंशा करते हुए धन्यवाद कहा गया । 


बरामदगी में शामिल पुलिस टीम का विवरण- 

उ0नि0 संदीप कुमार चौधरी थाना तिवारीपुर गोरखपुर ।

हे0का0 संजय सिह थाना तिवारीपुर गोरखपुर ।

का0 भूपेन्द्र कुमार थाना तिवारीपुर गोरखपुर ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies