गोरखपुर ब्रेकिंग न्यूज़
नमस्कार हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की खास ख़बर
रेवड़ी बांटकर सरकार बनाने वाले कर्मचारी के हक पुरानी पेंशन को बता रहे हैं रेवड़ी– रूपेश
एक राष्ट्र एक पेंशन की व्यवस्था बनाए सरकार– अश्वनी
माननीय खुद क्यों नहीं ले रहे हैं एनपीएस सुनील श्रीनेत
कर्मचारी के हक पर डाका डालने वालों को इलेक्शन में मिलेगा जवाब– शैलेंद्र सिंह
गोरखपुर 25 फरवरी राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर जिले के समस्त विभाग के लोग विकास भवन गेट पर पुरानी पेंशन बहाली हेतु गेट मीटिंग/प्रदर्शन कर अपनी ताकत दिखाएं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विकास भवन कर्मचारी संघ के मंत्री सुनील सिंह श्रीनेत और संचालन बोरिंग टेक्नीशियन संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव एवं विशिष्ट अतिथि मंत्री श्री अश्विनी श्रीवास्तव मौजूद रहे।
गेट मीटिंग को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री रूपेश श्रीवास्तव ने कहा कि कर्मचारियों के संवैधानिक हक पुरानी पेंशन को सदन में रेवडी बताया जा रहा है, जबकि यह सरकार इसी रेवड़ी को बांट करके सत्ता में बनी हुई है । मैं सरकार से पूछना चाहता हूं कि अगर एनपीएस इतनी अच्छी है तो इसे अपने लिए सरकार लागू क्यों नहीं करती हैं। कोरोना काल को समाप्त हुए डेढ़ वर्ष हो गया फिर आज तक फ्री में अनाज किस लिए बांटा जा रहा है, क्या यह रेवड़ी के श्रेणी में नहीं आता है। कर्मचारी जो पूरे जवानी देश सेवा में खपा देता है उसकी बुढ़ापे का सहारा पेंशन को रेवड़ी बताई जा रही है, यह बहुत ही दुखद है, हम सरकार से आग्रह करते हैं कि वह इस तरह की मानसिकता से बाहर निकल कर कर्मचारियों को उनका हक देने का कष्ट करें।
विशिष्ट अतिथि परिषद के मंत्री अश्विनी श्रीवास्तव ने कहा कि हम सरकार से आग्रह करते हैं कि वह एक राष्ट्र एक पेंशन की व्यवस्था बनाए ताकि देश से इस विषमता को खत्म किया जाए।
अध्यक्षता कर रहे विकास भवन के मंत्री सुनील सिंह ने कहा पीएनपीएस अगर इतनी अच्छी है तो माननीय से अपने लिए लागू क्यों नहीं कर रहे हैं इससे प्रतीत होता है कि एनपीएस धोखा है।
संचालन कर रहे शैलेंद्र सिंह ने कहा पुरानी पेंशन समाप्त कर कर्मचारियों के हक पर डाका डाला गया है कर्मचारी समाज अब जाग चुका है और अगर पुरानी पेंशन बहाल नहीं हुई तो इसका जवाब कर्मचारी समाज इस सरकार को इलेक्शन में देगा।
परिषद के उपाध्यक्ष मदन मुरारी शुक्ला ने कहा कि जो पुरानी पेंशन बहाल करेगा वही देश पर राज करेगा।

