Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

रोडवेज के परिचालक से मार पीट करने वाले तीन नफर अभियुक्त गिरफ्तार

 रोडवेज के परिचालक से मार पीट करने वाले तीन नफर अभियुक्त  गिरफ्तार



हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


जनपद गोरखपुर में अपराध एवं अपराधियो पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्ग निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैण्ट महोदय के कुशल मार्गदर्शन में श्री राजेश कुमार प्रभारी निरीक्षक कैण्ट पुलिस की टीम द्वारा थाना स्थानयी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 -140/2023 धारा- 332/504 भादवि  से संबंधित अभियुक्तगण 1. आदित्य राज श्रीवास्तव पुत्र गंगा शरण श्रीवास्तव निवासी कल्याणपुर थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर उम्र करीब 24  वर्ष 2. अविनाश मध्देशिया पुत्र श्याम निवास मध्देशिया निवासी बेलवा दुबौली थाना एकौना जनपद देवरिया हाल मुकाम रामनगर थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर औसत उम्र करीब 25 वर्ष 3. शशांक सिंह पुत्र स्व0 बृजेश सिंह निवासी सरहरी थाना गुलहरिया जनपद गोरखपुर उम्र करीब 22 वर्ष  को आज दिनांक 22.02.2023 समय -12.40 बजे कलेक्ट्रेट बस स्टैण्ड के पास से गिरफ्तार कर अग्रीम विधिक कार्यवाही किया जा रहा है  । 


घटना का विवरण/पूछताछ:-


दिनांक 22.02.2023 को वादी मुकदमा शैलेन्द्र पाल पुत्र स्व सुन्दर पाल निवासी धर्मपुर शाहपुर गोरखपुर जो संवीदा पर जनरथ बस का कण्डेक्टर है । दिनांक-21.02.23 को समय करीब नौ बजे शाम को एसी जनरथ बस पर प्रयागराज जाने वाली बस में उनकी ड्यूटी थी । बड़हलगंज जाने के लिए एक सवारी जिसका नाम आदित्य राज श्रीवास्तव था जिसके पास भारी वजनदार समान था । जिसका किराया देना होगा वादी द्वारा कहे जाने पर वह यात्री वादी उपरोक्त से गाली गलौज  करने लगा और अपने दोस्तो को बुलाकर उसे मारा पीटा । जिसके सम्बन्ध में वादी उपरोक्त  द्वारा थाना कैण्ट पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया ।

पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हमलोग दिनांक 21.02.2023 को बडहलगंज जाने के लिए प्रयागराज से गोरखपुर जनरथ एसी सेवा की बस से जा रहे है । हमलोगो के पास भारी वजनदार सामान था । कण्डेक्टर द्वारा  सामान का भाड़ा मांगने को लेकर हमलोगो का बस कण्डेक्टर से वाद विवाद हो गया था ।


गिरफ्तारी की टीम:-

1 प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश कुमार थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

2 उ0नि0 शाहिद सिद्दीकी चौकी प्रभारी कलेक्ट्रेट थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

 3 का0 सुरेश यादव थानाकैण्ट जनपद गोरखपुर

4 कां0 सौरभ कुमार थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies