Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

बायोमेट्रिक उपस्थिति को लेकर जिलाधिकारी नेविस्तृत समीक्षा करते हुए सीएचसी असमोली के एमओआईसी की बायोमेट्रिक उपस्थिति संतोषजनक ना पाए जाने पर निदेशालय को रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए।

 हम भारती न्यूज़

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह

संभल से खास खबर


संभल) बहजोई) 22 फरवरी 2023*


आज कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

     जिसमें बच्चों की वजन मशीन को लेकर चर्चा की गई जिसमें सब सेंटर पर वजन मशीन ना खरीदे जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए रजपुरा, गुन्नौर एवं जुनावई के एम ओ आई सी को प्रतिकूल प्रविष्टि करने के निर्देश दिए।

      बायोमेट्रिक उपस्थिति को लेकर जिलाधिकारी नेविस्तृत समीक्षा करते हुए सीएचसी असमोली के एमओआईसी की बायोमेट्रिक उपस्थिति संतोषजनक ना पाए जाने पर निदेशालय को रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए।


     चिकित्सकों की बायोमेट्रिक उपस्थिति की स्थिति खराब पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए तथा जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अस्पतालों में आने और जाने की उपस्थिति समय से लगाई जाए एवं 1 सप्ताह बाद अगर बायोमेट्रिक उपस्थिति की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई तो शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी तथा संबंधित की अस्थाई वेतन वृद्धि भी रोकी जाएगी।

  डिलीवरी को लेकर भी समीक्षा की गई एवं सीएचसी असमोली पर डिलीवरी कम होने पर एम ओ आई सी को चेतावनी जारी करते हुए जल्द से जल्द सुधार करने हेतु निर्देश दिए।

     एनआरसी में कुपोषित बच्चों को संदर्भित कराने हेतु जिला अधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया।नसबंदी को लेकर जिलाधिकारी ने लोगों को प्रेरित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। 

  ई कवच एंट्री की विस्तृत समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी एम ओ आईसी को निर्देशित करते हुए कहा कि 28 फरवरी तक अपने लक्ष्य को पूर्ण कराना सुनिश्चित करें तथा आशाओं से डाटा फीड कराएं एवं डीपीएम को निर्देशित करते हुए कहा कि वह डाटा फिडिंग की रिपोर्ट प्रत्येक दिन अधोहस्ताक्षरी कार्यालय को भेजना सुनिश्चित करेंगें। 

     ई कवच काएक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया जाए। जिसमें बीसीपीएम एवं एमओआईसी को भी जोड़ा जाए।

    ई संजीवनी की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी एमओआईसी को अपनी आईडी बनाने के निर्देश दिए तथा इन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि प्रतिदिन 10 से 12 के समय अपनी आईडी को क्रियान्वित रखा जाए तथा किसी प्रकार की लापरवाही संज्ञान में ना आए।

      एएए मीटिंग के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के भुगतान को स समय कराया जाए तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। 

    जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र सचिवों के द्वारा प्रत्येक दशा में बनवाना सुनिश्चित करें।

     जिलाधिकारी ने आयुष्मान गोल्डन कार्ड को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि यह योजना शासन की एक महत्वपूर्ण योजना है इस पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि लोगों को इस योजना का लाभ प्राप्त हो सके।

   जिलाधिकारी ने वीएचएनडी सत्र को लेकर हीमोग्लोबिन मीटर को क्रय कराने के निर्देश दिए।

       इसके उपरांत जिलाधिकारी ने एमडीएसआर, आरबीएसके, कोल्ड चैन, बुलावा पर्ची, एवं वैक्सीन आदि के संबंध में विस्तृत चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

    इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तरन्नुम रजा, पीडी डीआरडीए संजय नायक, एसीएमओ डॉक्टर कुलदीप आदिम एवं डॉक्टर पंकज कुमार विश्नोई, जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन, सहित समस्त एमओआईसी, एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


 जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies