Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

आगामी बारावफात और होली त्यौहार को देखते हुए कोतवाली थाने में पीस कमेटी की मीटिंग हुई संपन्न

 आगामी बारावफात और होली त्यौहार को देखते हुए कोतवाली थाने में पीस कमेटी की मीटिंग हुई संपन्न



हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


गोरखपुर। अगले महीने से त्योहारों का सिलसिला शुरू हो जाएगे।ऐसे में बारावफात और होलिका दहन के साथ ही होली का त्यौहार है इसको देखते हुए कोतवाली थाने पर सिटी मजिस्ट्रेट और क्षेत्राधिकारी कोतवाली की अगुवाई में पीस कमेटी का आयोजन किया गया था।इस मौके पर सभी समुदाय के लोगों ने अपनी अपनी बातों को मौजूद अधिकारियों के समक्ष रखा और अधिकारियों ने भी उन्हें निस्तारण का आश्वासन दिया बता दें कि 7 तारीख को बारवफ़ाद  का त्यौहार और 8 तारीख को होली मनाई जाएगी ऐसे में इन दोनों त्योहारों को देखते हुए पुलिस पूरी तरीके से मुस्तैद है इसको लेकर पीस कमेटी की एक आवश्यक बैठक कोतवाली थाना परिसर में बुलाई गई थी जिसमें सिटी मजिस्ट्रेट अंजनी कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी कोतवाली रत्नेश्वर सिंह के साथ ही थाना प्रभारी कोतवाली रणधीर कुमार मिश्रा के साथ गणमान्य नागरिक शामिल हुए जिसमें सभी ने बारी-बारी से अपनी समस्याओं को सम्बन्धित अधिकारियों के सामने रखा।निस्तारण का भी उन्हें आश्वासन दिया इसके साथ ही उन्होंने होलिका समिति के लोगों से भी बात की और कहा कि होलिका वाली जगह पर एक एक सिपाही मौजूद रहेंगे साथी अगर कोई मामला आपके संज्ञान में आता है तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें सभी से मिलजुलकर आपसी भाईचारे के साथ त्योहारों को मनाने की अपील पुलिस और जिला प्रशासन ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies