सीमा के प्लाट पर अवैध निर्माण को लेकर लगाई एसडीएम एवं कप्तान से न्याय की गुहार।
रिपोर्ट वीरबहदुर ऊर्फ वीरू।।
एटा। सीमा पत्नी योगेंद्र कुमार निवासी श्याम विहार कॉलोनी ने वर्ष 2020 में संतोष कुमार पुत्र महावीर सिंह निवासी मंडनपुर से एक प्लाट चौके 25 वाई 50 वर्ग फुट का है। जिसे रूप किशोर पुत्र गुलजारी लाल निवासी बरा भौड़ेला अपना होने का दावा कर रहा है। लेकिन आज दिन तक उक्त प्लाट का कोई बैनामा अथवा साक्ष्य सबूत दिखाने में असमर्थ रहा है। जबरजस्ती प्लाट पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। प्रार्थिया सीमा न्याय हेतु प्लाट का बैनामा से लेकर हर साक्ष्य सबूत के साथ अधिकारियों को दिखा रही है। लेकिन अभी तक संबंधित अधिकारियों ने कोई संज्ञान नहीं लिया है। जो प्रार्थिया के लिए संतोषजनक होता। यह सब प्रार्थिया ने मीडिया के समक्ष चरणबद्ध तरीके से अपनी बात रखी है। अब देखना यह बाकी है कि संबंधित अधिकारी उक्त प्रकरण को किस तरीके से संज्ञान लेते हैं और क्या न्याय मिलता है। या प्रार्थी या न्याय हेतु इसी तरीके से न्याय की गुहार लगाती रहेगी। जबकि उत्तर प्रदेश सरकार भू माफियाओं के खिलाफ गुंडा एक्ट एवं राशि का जैसी कार्रवाई कर रही है।

