कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी बैनामा कराने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा जनपद में अपराधों पर रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी कैण्ट के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर मय टीम को अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु लगाया था । टीम द्वारा लगातार तलाश व दबिश की कार्यवाही की जा रही थी जिसके क्रम में थाना रामगढ़ताल की पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 83/2021 धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादवि0 थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर में वांछित अभियुक्त बैजनाथ गुप्ता उर्फ लाला पुत्र स्व0 कन्हैया लाल निवासी खोराबार थाना खोराबार जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
2. उ0नि0 राजकपूर थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
3. उ0नि0 विजय कुमार गौड़ थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
4. का0 दीपक कुमार यादव थाना रागढ़ताल जनपद गोरखपुर
