मारपीट व हत्या का प्रयास करने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्ग निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रामगढ़ताल सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 पुरूषोत्तम आनन्द सिंह प्रभारी आजादनगर थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर द्वारा हमराहीयान के सहयोग से थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 31/2023 धारा 323/307/506/506 भादवि से संबंधित वाँछित अभियुक्त अवधेश यादव पुत्र राजेन्द्र यादव निवासी चेरीया, थाना - बेलीपार, जिला - गोरखपुर हाल मुकाम भव्या मैरेज हाउस के निकट तारामण्डल थाना रामगढ़ताल जिला गोरखपुर गिरफ्तार किया गया । अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह, थाना रामगढ़ताल, जनपद गोरखपुर
2. उ0नि0 पुरूषोत्तम आनन्द सिंह, चौकी प्रभारी आजादनगर, थाना रामगढताल, जनपद गोरखपुर
3. का0 अनिल कुमार गौड़, थाना रामगढ़ताल, जनपद गोरखपुर
