Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

KVS परीक्षा के दौरान कूटरचित प्रवेश पत्र का प्रयोग कर परीक्षा देने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

 KVS परीक्षा के दौरान कूटरचित प्रवेश पत्र का प्रयोग कर परीक्षा देने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार



हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


जनपद गोरखपुर में अपराध एवं अपराधियो पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्ग निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैण्ट के कुशल मार्गदर्शन में शशि भूषण राय प्रभारी निरीक्षक कैण्ट पुलिस की टीम  क्षेत्र में भ्रमणशील थी कि परीक्षा सेण्टर ( NKA डिजिटल सेन्टर) के मैनेजर की सूचना पर दो विद्यार्थी 1. रंजीत कुमार पुत्र सूरज देव प्रसाद निवासी रानीगंज पोस्ट रानीगंज थाना इमामगंज जनपद गया 2. सुशील कुमार पुत्र हरिकेशवर प्रसाद निवासी खैरात पोस्ट सवारेजी थाना खामपार देवरिया जो फर्जी तरीके से परीक्षा हाल में प्रवेश कर रहे है को गिरफ्तार किया गया एवं प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कैण्ट पर मु0अ0सं0 149/2023 धारा 419 /420 /467 /468/471/120 बी भादवि0 पंजीकृत करते हुए अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है ।


गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-

1. प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण राय थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

2. उ0नि0 धीरेन्द्र कुमार राय चौकी प्रभारी जटेपुर थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

3. कां0 संजीत यादव थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर 

4. का0 आन्द कुमार थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies