Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

जमीन खरीदने व बेचने के नाम पर धोखाधड़ी कर लोगों से रु0-19200000 हड़प लेने के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

 जमीन खरीदने व बेचने के नाम पर धोखाधड़ी कर लोगों से रु0-19200000 हड़प लेने के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार



हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देशन में व पुलिस अधीक्षक नगर के मार्ग दर्शन में तथा क्षेत्राधिकारी कैण्ट के नेतृत्व में जनपद गोरखपुर शहर में जमीन खरीदने वाले लोगों से धोखाधड़ी कर पैसा हड़प लेने वाले अपराधियों के अपराधों पर रोकथाम हेतु प्र0नि0 थाना खोराबार व उनकी टीम को लगाया गया था । जिसके क्रम में प्र0नि0 कल्याण सिंह सागर मय टीम के द्वारा थाना खोराबार पंर पंजीकृत 1. मु0अ0सं0 063/2023 धारा 406,420,427 भादवि, 2. मु0अ0सं0 102/2023 धारा 406,420,504,506 भादवि, 3. मु0अ0सं0117/2023 धारा 406,420,506 भादवि 4. मु0अ0सं0 156/2023 धारा 406,420 भादवि 5. मु0अ0सं0 157/2023 धारा 406,420,504,506 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त शैलेन्द्र पासवान पुत्र स्व0 रवि पासवान निवासी ग्राम जंगल सिकरी थाना खोराबार जनपद गोरखपुर को हिरासत पुलिस मे लिया गया । जो उपरोक्त अभियोग के वादी मुकदमा से जमीन दिलाने के नाम पर, जमीन में पैसा लगाने के नाम पर, जमीन बेचवाकर अधिक पैसा दिलाने के नाम पर तथा झासे में लेकर तय जमीन से अधिक जमीन की रजिस्ट्री कराकर लगभग 192000000 (एक करोड़ बानबे लाख रुपये) हड़प लिया है तथा उपरोक्त मुकदमों के वादी मुकदमा के द्वारा अपना पैसा मांगने पर गाली गुप्ता देना और जान से मारने की धमकी दिया करता है । इसके विरुद्ध उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है


गिरफ्तारी  करने वाली पुलिस टीम-

1. प्रभारी निरीक्षक कल्याण सिंह सागर थाना खोराबार जनपद गोरखपुर 

2. व0उ0नि0 मनोज कुमार वर्मा थाना खोराबार जनपद गोरखपुर

3. उ0नि0 विवेक रंजन चौकी प्रभारी बेलवार थाना खोराबार जनपद गोरखपुर 

4. कां0 दिनेश कुमार थाना खोराबार जनपद गोरखपुर

5. कां0 सुरेन्द्र यादव थाना खोराबार जनपद गोरखपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies