Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

जिलाधिकारी मनीष बंसल ने विकासखंड बहजोई के ग्राम अर्जुनपुर खुर्द के प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया।

 हम भारती न्यूज़

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह

संभल से खास खबर


संभल (बहजोई) 27 फरवरी 2023*


     आज जिलाधिकारी मनीष बंसल ने विकासखंड बहजोई के ग्राम अर्जुनपुर खुर्द के प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया।



       जिसमें निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा उपस्थिति रजिस्टर एवं एमडीएम रजिस्टर को चेक किया गया तथा बच्चों की उपस्थिति कम पाए जाने एवं  विद्यालय में साफ सफाई की व्यवस्था खराब पाए जाने और विद्यालय में शौचालय एवं पानी की भी व्यवस्था भी उचित ना मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की।

      तथा प्रधानाध्यापिका हिना का वेतन रोकते हुए कारण बताओ नोटिस जारी कराने के निर्देश दिए।  

     जिलाधिकारी ने अध्यापक उपस्थिति पंजिका को चेक किया। तथा शिक्षामित्र के अनुपस्थित होने पर वेतन रोकने एवं कारण बताओ नोटिस जारी कराने के निर्देश दिए एवं अध्यापिका अंजलि को बिना अवकाश के अनुपस्थित पाए जाने पर वेतन रोकने एवं कारण बताओ नोटिस जारी कराने के निर्देश दिए।    

    जिलाधिकारी ने मिड डे मील की रसोई में खाद्य सामग्रियों को चेक किया तथा जिसमें गुणवत्ता ठीक नहीं पाई गई जिसको लेकर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए मिड डे मील को रसोईया के स्थान पर एनजीओ के माध्यम से बनवाने के निर्देश दिए । जिलाधिकारी ने संबंधित को  निर्देशित करते हुए कहा कि एक कमेटी गठित कर संपूर्ण स्कूल की जांच कराते हुए शीघ्र ही उसकी आख्या रिपोर्ट अधोहस्ताक्षरी को प्रेषित की जाए । 

     इसके उपरांत जिलाधिकारी ने आंगनवाड़ी केंद्र को भी चेक किया तथा वहां बच्चों की उपस्थिति कम पाई गई एवं वहां उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकत्री के द्वारा कोई भी आवश्यक अभिलेख नहीं दिखाए जाने के कारण जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि संबंधित आंगनवाडी कार्यकत्री के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।

      इस अवसर पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies