लूट कारित करने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार, लूट का मोबाइल व 200 रूपये बरामद
हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
जनपद गोरखपुर में अपराध एवं अपराधियों पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर गोरखपुर के कुशल मार्ग निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैण्ट के कुशल मार्गदर्शन में राजेश कुमार प्रभारी निरीक्षक कैण्ट पुलिस की टीम द्वारा थाना स्थानयी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 191/2023 धारा 394/411 भादवि से संबंधित अभियुक्त शुभम दूबे उर्फ नागेन्द्र पुत्र रवि प्रताप दूबे निवासी गीता वाटिका थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अग्रीम विधिक कार्यवाही किया जा रहा है ।
घटना का विवरण/पूछताछ-
दिनांक 12.03.2023 को वादी मुकदमा द्वारा अपने रिश्तेदार को स्टेशन से ले जाते समय अपाची सवार तीन अज्ञात लोगो द्वारा वादी मुकदमा की मोबाइल व 500 रुपया छीन लेने के सम्बन्ध में थाना कैण्ट पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया ।
गिरफ्तारी की टीम-
1. उ0नि0 सुधांशु सिंह चौकी प्रभारी मोहद्दीपुर थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
2. उ0नि0 आशुतोष कुमार राय थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
3. का0 बृजपाल यादव थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
4. का0 जोगेन्द्र प्रसाद थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
