Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

गोरखनाथ पुलिस ने तुर्कमानपुर में की 82 सीआरपीसी की कार्यवाही

 गोरखनाथ पुलिस ने तुर्कमानपुर में की 82 सीआरपीसी की कार्यवाही





गोरखनाथ थाने में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहा है मिर्जा गुलरेज बेग


न्यायालय के आदेश पर गोरखनाथ थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार सिंह ने आरोपी के घर चस्पा किया नोटिस


हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


गोरखपुर/ तुर्कमानपुर थाना राजघाट के निवासी मिर्जा गुलरेज बेग के खिलाफ गोरखनाथ थाने में गंभीर धाराओं में वादिनी ने मुकदमा दर्ज करवाया था मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही अभियुक्त लगातार फरार चल रहा है माननीय न्यायालय के निर्देश पर आज गोरखनाथ थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार सिंह फ़ोर्स के साथ पाण्डेयहाता चौकी प्रभारी शैलेन्द्र कुमार मिश्रा को साथ लेकर फरार चल रहे अभियुक्त मिर्जा गुलरेज बेग के घर पहुचे थाना प्रभारी ने मोहल्ले में डुगडुगी बाजवा कर माइक से एनाउंसमेंट करके 82 सीआरपीसी की कार्यवाही किया। तुर्कमानपुर निवासी मिर्जा गुलरेज बेग पिछले कई महीने से फरार चल रहा है गोरखनाथ पुलिस ने अभियुक्त को काफी तलाश किया लेकिन पकड़ा नही गया आज माननीय न्यायालय के निर्देश पर कार्यवाही की गई है अगर जल्द ही अभियुक्त ने आत्मसमर्पण नही किया तो आगे कुर्की की कार्यवाही भी हो सकती है। 82 सीआरपीसी की कार्यवाही में गोरखनाथ थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार सिंह पाण्डेयहाता चौकी प्रभारी शैलेन्द्र कुमार मिश्रा सब इंस्पेक्टर मंजुलता वर्मा सब इंस्पेक्टर अतुल कुमार तिवारी सहित भारी संख्या में पुलिस बल के जवान मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies