Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

दुघर्टना में दो सगी बहनें गंभीर रूप से घायल

 दुघर्टना में दो सगी बहनें गंभीर रूप से घायल



हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


गोरखपुर सहजनवा थाना क्षेत्र में ग्राम चड़राव चौराहे पर बुधवार 11.00 बजे सड़क दुघर्टना में दो सगी बहनें गंभीर रूप से घायल हो गयीं हैं। घायलों की पहचान कैंपियरगंज थाना क्षेत्र में ग्राम नौगों निवासी कंचन पाण्डेय 16 व उनकी छोटी बहन राजकुमारी 11 वर्ष के रूप में हुई है। सभी को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठर्रापार में भर्ती कराया गया था, जहां से डॉक्टरों ने राजकुमारी की हालत में सुधार होता न देख  जिला अस्पताल गोरखपुर रेफर कर दिया है। 


कंचन व राजकुमारी अपने भाई नंदकिशोर के साथ बीते दिन सहजनवा थाना क्षेत्र के ग्राम लुचूई स्थित शादी समारोह में शामिल होने आईं थीं । बुधवार को बाइक द्वारा घर जाते समय चड़राव के पास पीछे से आ रही बाइक ने ओवरटेक के दौरान टक्कर मार दिया, जिससे राजकुमारी समेत कंचन को भी गंभीर चोट लग गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies