घर मे घुस कर नाबालिग के साथ छेड़खानी करने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के कुशल निर्देशन मे एवं पुलिस अधीक्षक उत्तरी व क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के पर्यवेक्षण में थाना चौरी चौरा में पंजीकृत मु0अ0सं0 88/2023 धारा 354, 342 भादवि व 9/10 पाक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त रामाश्रय पुत्र रामदास निवासी बरहीं (पासी टोला) थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर को थाना चौरी चौरा की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया । अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण-
1. उ0नि0 आलोक कुमार सिंह थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर
2. का0 महेन्द्र यादव थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर
