गैर इरादतन हत्या के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा "अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी" के संबंध में चलाये जा रहे अभियान/निर्देश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर जनपद गोरखपुर व क्षेत्राधिकारी कोतवाली के कुशल पर्यवेक्षण में रणधीर कुमार मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली जनपद गोरखपुर के कुशल निर्देशन में थाना क्षेत्र में अपराध की रोकथाम के दृष्टिगत मु0अ0सं0 0056/2021 धारा 406/304 भादसं थाना कोतवाली गोरखपुर में वांछित अभियुक्त राजेश गौड़ पुत्र स्व0 बेदीलाल निवासी म0नं0-94 हजारीपुर शीतलामाता मंदिर के पास थाना कोतवाली गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण -
1. आशीष कुमार पाण्डेय थाना कोतवाली, गोरखपुर
2. का0 मुरारी यादव थाना कोतवाली,गोरखपुर
3. कां0 राजू कुमार थाना कोतवाली, गोरखपुर
