अवैध कच्ची अपमिश्रित शराब बनाने व विक्री करने वाला गैंगलीडर, गैगेस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों की रोकथाम एव वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में पुलिस अधीक्षक दक्षिणी जनपद गोरखपुर व क्षेत्राधिकारी खजनी के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा मय टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 405/2022 धारा 3 (1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट मे वांछित अभियुक्त जितेन्द्र सिंह उर्फ गुड्डू सिंह पुत्र अम्बिका सिंह निवासी बेलडाड़ थाना खजनी जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं ।
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1. थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा थाना खजनी जनपद गोरखपुर
2. का0 रामबाबू यादव थाना खजनी जनपद गोरखपुर
3. का0 अवधेश यादव थाना खजनी जनपद गोरखपुर
4. का0 विमलेश राम थाना खजनी जनपद गोरखपुर
