देवरिया ब्रेकिंग न्यूज़
हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
जनपद मुख्यालय पर भारतीय अपना समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष संदीप गिरी, राम अवतार निषाद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मोहन मणि त्रिपाठी मण्डल सचिव के संयुक्त नेतृत्व में देवरिया जिलाधिकारी को सहारा निवेशकों के भुगतान हेतु ज्ञापन दिया गया। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन सिंह सूर्यवंशी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम अवतार निषाद प्रदेश अध्यक्ष, डॉ सुरेश चन्द्र पाण्डेय प्रदेश प्रवक्ता, ई० उमेश सिंह, मण्डल अध्यक्ष गोरखपुर चिंतामणि पाण्डेय, प्रदेश संगठन मंत्री संजय यादव, मंडल अध्यक्ष बस्ती विपिन सिंह, मण्डल उपाध्यक्ष ईश्वर चन्द चौहान, गुन्जन यादव जिलाध्यक्ष गोरखपुर, संत महेन्द्रदास महराज धर्माचार्य एवं पार्षद प्रत्याशी महेंद्र विश्वकर्मा ने अपने संयुक्त संबोधन में कहा कि सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है जबकि भारतीय अपना समाज पार्टी सहारा पीडितो के भुगतान के लिए निरंतर आवाज उठा रही है। इसके बावजूद सरकार गंभीरता से नहीं ले रही है। जबकि प्रत्येक विधानसभा में पचास हजार मतदाता सहारा भुगतान को लेकर पीड़ित है। ऐसे में सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए चूंकि यह जनहित का मुद्दा है इसलिए सरकार को शीघ्र भुगतान कराना चाहिए। इस कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष संदीप गिरी एवं मोहन मणि त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजन सिंह सूर्यवंशी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पीयूष उर्फ लोहा सिंह पटेल ने संयुक्त रूप में किया। श्री सिंह ने कहा कि भारतीय अपना समाज पार्टी यह लड़ाई तब तक लड़ेगी जब तक कि सहारा निवेशकों एवं गरीबों का भुगतान नहीं हो जाता है। इस अवसर पर राम अवतार निषाद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सुरेश चंद, उमेश सिंह, संजय यादव, चिन्तामणि पाण्डेय, गुंजन यादव, महेंद्र दास महराज, ईश्वर चन्द चौहान पार्षद प्रत्याशी महेन्द्र विश्वकर्मा, लेखन्दर सिंह, सर्वजीत पासवान, डॉ देवेंद्र सिंह, राधेश्याम यादव, कमलेश सिंह सैथवार, लक्ष्मी जायसवाल, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।