Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

जनपद के प्राथमिक विद्यालयों एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बनायी जा रहीं हैं एस्ट्रोनोमी एवं साइंस लैब*

 हम भारती न्यूज़

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह

संभल से खास खबर


जनपद के प्राथमिक विद्यालयों एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बनायी जा रहीं हैं एस्ट्रोनोमी एवं साइंस लैब*

 



 

जिलाधिकारी द्वारा विकास खंड बहजोई के ग्राम मझौला  के उच्च प्राथमिक विद्यालय में एस्ट्रोनोमी लैब एवं साइंस लैब का किया शुभारंभ


सम्भल (बहजोई) 14 मार्च 2023

     जनपद के सरकारी स्कूल के बच्चे अब आसानी से  एस्ट्रोनॉमी लैब के माध्यम से खगोल विज्ञान की बारीकियों को आसानी से समझ पाएंगे  एवं विज्ञान से संबंधित जानकारी भी प्राप्त कर पाएंगे। 

    जनपद में ग्राम पंचायत निधि के माध्यम से 20 एस्ट्रोनॉमी  लैब तैयार हो रही हैं जिलाधिकारी मनीष बंसल द्वारा विकासखण्ड बहजोई के उच्च प्राथमिक विद्यालय में एस्ट्रोनॉमी लैब एवं साइंस लैब का शुभारंभ किया गया। 

     लैब में टेलीस्कोप एवं साइंस से संबंधित उपकरण रहेंगे जिनके माध्यम से प्राथमिक विद्यालयों एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चे आसानी से खगोलीय जानकारी तथा विज्ञान के विषय में आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

      तथा इन लैबों के माध्यम से कक्षा 1 से लेकर कक्षा 8 तक के छात्र एवं छात्राएं भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं बायोलॉजी से संबंधित जानकारी को आसानी से समझ सकते हैं तथा ज्योग्राफी साइंस से संबंधित प्रैक्टिकल में बच्चों को यह लैब मदद करेंगीं। लैब के माध्यम से बच्चों को न्यूटन के तीनों नियम, चंद्रग्रहण एवं सूर्य ग्रहण एवं रसायन विज्ञान से संबंधित रसायन बाॅण्ड एवं 50 एक्सपेरिमेंट के विषय में जानकारी प्राप्त होगी। चंद्रमा पृथ्वी के चक्कर कैसे लगाता है यह भी इस लैब के माध्यम से बच्चों को ज्ञान प्राप्त होगा तथा लैब में लगे टेलीस्कोप से बच्चे 5 प्लेनेट भी देख सकते हैं।

--------------------------

-------------

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies