छेड़खानी करने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा जनपद में अपराधो एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्ग निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रामगढ़ताल सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 संजय यादव थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर द्वारा हमराहीयान के सहयोग से थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 125/2023 धारा 354/504/506 भादवि से संबंधित अभियुक्त जैगोपाल पाण्डेय पुत्र राम प्रकाश पाण्डेय निवासी जंगल अयोध्या प्रसाद पो0 लहसड़ी थाना खोराबार जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. प्र0नि0 सुधीर कुमार सिंह, थाना रामगढ़ताल, जनपद गोरखपुर
2. उ0नि0 संजय यादव थाना रामगढ़ताल, जनपद गोरखपुर
3. हे0का0 रामाप्रकाश सिंह थाना रामगढ़ताल, जनपद गोरखपुर
4. हे0का0 मिथिलेश बहादुर सिंह थाना रामगढ़ताल, जनपद गोरखपुर
