हम भारती न्यूज़ से जिला गोरखपुर थाना गोरखनाथ रिपोर्टर विवेक कुमार श्रीवास्तव
सीएम योगी आदित्यनाथ का फरमान, शांति और सौहार्द तरीके से मनाएं होली, UP में अराजकता नहीं करेंगे बर्दाश्त
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर में है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है कि किसी भी कीमत पर अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
होली का त्योहार पर जुलूस को परंपरा के अनुसार ही निकाले. त्योहारों को सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने के साथ यह प्रयास होना चाहिए कि किसी भी प्रकार से जानमाल का कोई नुकसान ना हो. इतना ही नहीं है मुख्यमंत्री ने कहा कि होलिका को आबादी क्षेत्र से दूर जलाएं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को गोरखपुर पहुंचे थे।
सीएम योगी आदित्यनाथ का फरमान
सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ होली की तैयारी को लेकर बैठक की. उन्होंने कहा कि होली को लेकर प्रशासन पुख्ता इंतजाम करें. शांति समितियों की बैठक समय से करने के जिससे कि शांति व्यवस्था बनी रहे. मुख्यमंत्री ने कहां की होली त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाए कही भी अश्लील गाने ना बज न पाए.
