गैंगेस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी जनपद गोरखपुर के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी गोला गोरखपुर के निर्देशन में थाना बड़हलगंज की पुलिस टीम द्वारा थाना उरूवा बाजार जनपद गोरखपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0 176/22 धारा 3(1)उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त अंकुर यादव उर्फ विनय यादव पुत्र राघव यादव निवासी नेवसा थाना गोला जनपद गोरखपुर गिरफ्तार किया गया । अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. वरि0उ0नि0 संतोष कुमार सिंह थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर
2. उ0नि0 रविसेन यादव थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर
3. का0 अनिल यादव थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर
