महिला थाना गोरखपुर स्थित परिवार परामर्श केंद्र के सदस्यों ने टूटने के कगार पर पहुंच चुके 03 परिवारो में पति पत्नी के रिश्ते को आपसी सूझ बुझ और उचित काउंसलिंग के माध्यम से पटरी पर लाया
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
प्रार्थी लाल बिहारी और राधिका निषाद व प्रार्थिनी रेनू पासवान और अनील कुमार पासवान एवं प्रार्थिनी आरती जायसवाल पुत्री किशोर जायसवाल के प्रकरण पर लागातार सतत् काउंसलिंग कर इनके बीच जो भी मनमुटाव हुआ था जिसमे पति व पत्नी को समझा बुझाकर फिर से एक किया गया है। ज्ञातव्य हो कि पति-पत्नी हसीं खुशी एवं बिना दबाव के एक दुसरे के साथ रहने को राजी हो गये । पति पत्नी आज के बाद अपनी सारी जिम्मेदारी एक साथ मिलकर निभाएंगे। इस प्रकरण को देखने में परिवार परामर्श काउंसलर योगेंद्र कुमार गौड़, वशिष्ठ राय ,प्रिया कुमारी केंद्र व उपनिरीक्षक भूपेंद्र मिश्रा , मिथिलेश राय ,कांस्टेबल अनीता पांडे, अनीता यादव आदि के द्वारा सफल प्रयास कर इस मामले को देखा गया। परिवार परामर्श केंद्र गोरखपुर इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

