Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

21.05.2023 को दिन रविवार को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण तथा उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देश पर राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।

 हम भारती न्यूज़

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह

संभल से खास खबर


दिनांक 21.05.2023 को दिन रविवार को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण तथा उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देश पर राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।


प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिविल जज (सी०डि०), चन्दौसी, सम्भल स्थित इन्दौसी श्री मयंक त्रिपाठी, द्वारा बैंक अधिकारीगण के साथ दिनांक 21.05.2023 को प्रस्तावित लोक अदालत के आयोजन को सफल बनाने हेतु चिन्हित किये गये वादों के सम्बन्ध में दिनांक 27.04.2023 को अपरान्ह 4.30 बजे बैठक की गयी। बैठक में श्री विजय प्रकाश, सिविल जज (जू०डि०) न्यायिक मजिस्ट्रेट, सम्भल स्थित चंदौसी तथा बैंक अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण श्री अमित विश्रोई कैनरा बैंक, श्री राजीव कुमार प्रथमा बैंक श्री मुकुन्द कुमार सिंह पंजाब नेशनल बैंक, श्री मयंक सिंह कैनरा बैंक, अश्विनी सिंह पंजाब नेशनल बैंक, श्री ऋषि शर्मा एच० डी०एफ०सी० बैंक, श्री शैलेष कुमार कैनरा बैंक, मनमोहन दीक्षित यूनियन बैंक रिषभ सक्सैना स्टेट बैंक ऑफ इंडिया मौजूद रहे। लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु प्रभारी सचिव द्वारा निकाय चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए बैंक के मामलों के ज्यादा से ज्यादा निस्तारित हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार एवं नोटिस तामीला की रणनीति बनायी गयी। यह जानकारी श्री मयंक त्रिपाठी, प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिविल जज (सी० डि0) ए. सी. जे. एम. चन्दौसी, सम्भल स्थित चंदौसी द्वारा दी गयी है। बैठक में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण का लक्ष्य रखा गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies