Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

225 लीटर अवैध कच्ची शराब व 2.5 किलोग्राम नौसादर तथा 1.2 किग्रा यूरिया के साथ 02 नफर अभियुक्तगण गिरफ्तार

 225 लीटर अवैध कच्ची शराब व 2.5  किलोग्राम नौसादर तथा 1.2 किग्रा यूरिया के साथ 02 नफर अभियुक्तगण गिरफ्तार



हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वार अवैध शराब को बनाने व बिक्री के रोकथाम के आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर गोरखपुर के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक थाना शाहपुर के देखरेख में मय हमराहीयान द्वारा 02 अभियुक्तगण 1. रीता निषाद पत्नी स्व लालधर निषाद निवासी पासी टोला मोहनापुर थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर 2. मोनू निषाद पुत्र स्व0 लालधर निषाद निवासी पासीटोला मोहनापुर थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर को कुल 225 लीटर अवैध कच्ची शराब 2.5 किलोग्राम नौसादर व 1.2 किग्रा यूरिया के साथ गिरफ्तार किया गया । जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 281/2023 धारा 60 आबकारी अधि0 व 272 भादवि पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है!


गिरफ्तार करने वाली टीम- 

1. कुवर गौरव सिंह चौकी प्रभारी पादरी बाजार थाना शाहपुर गोरखपुर 

2. उ0नि0 दुर्गेश शुक्ला थाना शाहपुर गोरखपुर 

3. का0 अरूण गुप्ता थाना शाहपुर गोरखपुर 

4. का0 राजेन्द्र कुमार ,थाना शाहपुर गोरखपुर 

5. म0का0 सौरभ सिंह थाना शाहपुर गोरखपुर 

6. म0का0 दिव्या सिंह थाना शाहपुर गोरखपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies