लूट कारित करने के आरोप मे वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा "अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी" के संबंध में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर जनपद गोरखपुर के निर्देश व क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ गोरखपुर के कुशल पर्यवेक्षण में मनोज कुमार पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक थाना शाहपुर के कुशल नेतृत्व में उ0नि0अखिलेश त्रिपाठी व थाना शाहपुर टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 002/22 धारा 392,411 भादवि से संबंधित वांछित अभियुक्त गौरव गुप्ता पुत्र बेद प्रकाश गुप्ता निवासी बरगदवा थाना चिलुआताल गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1. उ0नि0 अखिलेश कुमार त्रिपाठी चौकी प्रभारी कौवाबाग थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर
2. हे0का0 राजू उपाध्याय थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर
3. का0 धर्मवीर सिंह थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर
