एसएसबी एवं नेपाल (APF) के बीच हुई समन्वय बैठक
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
सीमा सुरक्षा को लेकर एसएसबी एवं नेपाल APF के बीच श्री राजीव राणा उपमहानिरीक्षक क्षेत्रक मुख्यालय गोरखपुर के नेतृत्व मे समन्वय बैठक हुई। बैठक में सीमा सुरक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई साथ ही साथ दोनों पक्षों के बीच सीमा सुरक्षा के लिए आपसी रणनीतियों पर सहमत बनाई गई।आज दिनांक 21/04/23 को APF (नेपाल) और SSB (भारत) के बीच उप महानिरीक्षक स्तरीय त्रैमासिक समन्वय बैठक 09वी वाहिनी, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश में सम्पन्न हुई।
उपरोक्त बैठक में APF नेपाल की तरफ़ से श्री बिदुर खड़का, उप महानिरीक्षक, न० 5 ब्रिगेड कपिलवस्तु और 26वी वाहिनी नवलपरासी, 27वी वाहिनी रुपनदेही, 28वी वाहिनी कपिलवस्तु, 29वी वाहिनी डांग, 30वी वाहिनी बाँके और 31वी वाहिनी बर्दिया के कमांडिंग अधिकारी भाग लिए।
SSB की तरफ़ से श्री जे डी वशिष्ट, उप महानिरीक्षक, SSB, क्षेत्रक मुख्यालय, लखीमपुर खीरी, श्री राजीव राणा, उप महानिरीक्षक, क्षेत्रक मुख्यालय, SSB, गोरखपुर तथा 09वी वाहिनी बलरामपुर, 22वी वाहिनी महराजगंज, 42वी वाहिनी बहराइच, 43वी वाहिनी सिद्धार्थनगर, 50वी वाहिनी बलरामपुर, 59वी वाहिनी नानपारा, 62वी वाहिनी भिनगा, 66वी वाहिनी कैंपियरगँज और 70वी लखीमपुर खीरी के कमांडिंग अधिकारी भाग लिए।
बैठक में भारत-नेपाल की अंतराष्ट्रीय सीमा पर प्रभावी सीमा प्रबंधन और दोनों तरफ़ के सुरक्षा बलों द्वारा सीमा पर प्रभुत्व स्थापित करने एवं आपसी समन्वय को बेहतर बनायें रखने के साथ साथ अवैध घुसपैठ/ आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश बनाए रखने तथा ससमय सूचनाओं के आदान प्रदान पर विशेष चर्चा की गई।