मोबाइल चोरी करने के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, अपराधों में अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं आगामी नगर निकाय चुनाव सामान्य हेतु चलाये जाने रहे विशेष अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी कैण्ट के निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर के नेतृत्व में उ0नि0 अभय नारायण सिंह थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर मय टीम द्वारा को चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन के दौरान जरिये मुखबिर खास की सूचना पर थाना हाजा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 0183/2023 धारा 41/411, 414 भादवि, थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त राम भजन निषाद पुत्र रामप्रीत निषाद निवासी ग्राम मंझरिया बिस्टौल थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
2. उ0नि0 अभय नारायण सिंह चौकी प्रभारी आजाद नगर थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
3. का0 प्रवीण कुमार यादव थाना रामगढताल जनपद गोरखपुर
4. का0 पवन कुमार थाना रामगढताल जनपद गोरखपुर
