अवैध असलहे व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
जनपद गोरखपुर में अपराध एवं अपराधियो पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के दिशा-निर्देश में व पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के कुशल मार्ग निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी खजनी के व प्रभारी निरीक्षक खजनी के नेतृत्व में उ0नि0 नवनीत नागर मय हमराह का0 आकाश सिंह व का0 पारस कुमार व का0 अभय कुमार यादव के मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त दीपक गुप्ता पुत्र रामअशीष गुप्ता निवासी ग्राम सोपरा थाना हरपुर बुदहट गोरखपुर को एक अदद नाजायज तमंचा व 1 अदद जिंदा कारतूस के साथ किया गया एवं बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 65/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया । अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम -
1. उ0नि0 नवनीत नागर थाना हरपुर बुदहट,जनपद गोरखपुर
2. का0 आकाश सिंह थाना हरपुर बुदहट,जनपद गोरखपुर
3.का0 पारस कुमार थाना हरपुर बुदहट जनपद गोरखपुर
4.का0 अभय कुमार यादव थाना हरपुर बुदहट जनपद गोरखपुर
