Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

गोरखपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के स्थानांतरण आदेश के बाद भी थाने पर तैनात एसआई को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है

 गोरखपुर ब्रेकिंग न्यूज़


हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


गोरखपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के स्थानांतरण आदेश के बाद भी थाने पर तैनात एसआई को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है 


विगत 24 मार्च को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर द्वारा कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने हेतु एक साथ कई दर्जन उप निरीक्षकों का तबादला किया गया था। जिसमें बेलीपार थाने पर तैनात उप निरीक्षक आनंद कुमार को भी सिकरीगंज में तैनाती का आदेश पारित हुआ था। लेकिन अभी तक वह बेलीपार थाने पर ही तैनात है। जिसको लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं है।कुछ लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि वर्तमान थाना प्रभारी का कारखास होने की वजह से उन्हें रिलीव नहीं किया जा रहा है।  जबकि चर्चा है कि कुछ दिन पूर्व उक्त उप निरीक्षक के कारनामों के बारे में वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत भी की गई थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies