नवागत चौकी प्रभारी ने प्रधानों कि बैठक कर परिस्थितियों का लिया जायजा
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
पूर्व चौकी प्रभारी तिनफेडिया निरंजन कुमार राय के रिक्त पद के पूर्ती के लिए नवागत चौकी प्रभारी सुभाष चन्द्र ने पद भार लेते ही क्षेत्र से संबंधित प्रधानों कि बैठक आहूत कर परिस्थितियों का जायजा लिया। साथ ही हर विषम परिस्थितियों में पुलिस के साथ होने का भरोसा दिलाया। साथ ही प्रधानों के अलावा समाज के सुत्र धार जनों से सहयोग कि अपेक्षा कि है। उन्होने बताया यदि क्षेत्र के संभ्रांत गण वह पुलिस सुत्र अपना काम ठीक से करते रहें तो समाज के बीच अराजकता फैलने से पूर्व ही परिस्थितियों पर नियंत्रण पाया जा सकता है। लोग पुलिस का बेझिझक सहयोग ले सकते हैं। जिसके लिए 24 घंटे पुलिस बल तैनात हैं जबकि समाज में सामंजस्य हेतु पुलिस भी सहयोग कि उम्मीद रखती है। इस दौरान उपनिरीक्षक उपेन्द्र कुमार यादव,सेवरही प्रधान संघ अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय, प्रधान योगेन्द्र सिंह,प्रधान तुलसी यादव,प्रधान रत्न यादव,प्रधान राजू गुप्ता,प्रधान शम्भू यादव,प्रधान राजू गुप्ता सहित पूरी चौकी की पुलिस टीम पूर्ण रूप से मौजूद रही।
