समान अधिकार के लिए लड़ते थे बाबा साहब आंबेडकर- संतोष सिंह उर्फ बब्बू सिंह
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
सबके समान अधिकार के लिए लड़ते थे बाबा साहब भीमराव अंबेडकर। उनका विचार था कि लोग पढ़ें और संगठित होकर अपने अधिकार के लिए संघर्ष करें। बाबा साहब की नजरों में भारतवासी एक समान थे । गरीबों के उत्थान के लिए उन्होंने काफी काम किया और संविधान में भी जगह दी।
उक्त बातें बसपा के वरिष्ठ नेता बब्बू सिंह ने कही। वह शुक्रवार को घघसरा नगर पंचायत में भारत रत्न बाबा साहेब डाक्टर भीमराव अंबेडकर की 132 वीं जयंती समारोह कार्यक्रम को संबोधित करते बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि बाबा साहब देश को विश्व गुरु बनाने के लिए दुनिया के सबसे बड़े संविधान की रचना की और सभी समस्याओं का हल दिया है। बहुजन समाज पार्टी बाबा साहब के विचारों को आगे बढ़ने का कार्य करती है। सर्व जन सुखाय व सर्व जन हिताय की नारा दिया है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जोनल इंचार्ज संतोष कुमार जिज्ञासु ने किया। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी सभी के हित की बात कहती हैं। सभी कार्यकर्ता एक जुट होकर नगर पंचायत के चुनाव में अपना दमखम दिखाने का कार्य करें। कार्यक्रम के पूर्व बाबा साहब की झांकी निकाली गई, जो दर्जनों गांवों-घघसरा,हडही,जसुलीपार, डुमरी, पनिका, इटार,नचनी,बिजौवा, कुसम्हा होते हुए पुनः घघसरा नगर पंचायत पहुंची। उक्त अवसर पर परमेश्वर कुमार शर्मा,विजय कुमार, भजूराम भास्कर, एवं नगर पंचायत के चेयरमैन पद के प्रत्याशी संतोष कुमार उर्फ बब्बू सिंह, दिनेश चौबे,शिवानन्द पाडें उर्फ छोटे,आकाश पाण्डेय, प्रेमचंद गौड़, उमेश पांडेय, ,दशरथ यादव, प्रमोद मास्टर,विनोद गुप्ता, लाल दर फौजी,अरविंद कुमार त्रिपाठी, रतन लाल, शिवम सिंह, जयराम प्रसाद,
परमेश्वर कुमार, शिवानंद पाण्डेय,लालधर फौजी,शिवम सिंह,समेत कई लोग मौजूद थे।
