भाजपा प्रत्याशी प्रभाकर दूबे ने किया जन सम्पर्क
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर घघसरा नगर पंचायत निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रभाकर दूबे ने अपने समर्थकों के साथ बुधवार को दर्जनों गांवों में जन सम्पर्क किया।
ग्राम, नेउसा ,दरूआ ,अलगट पुर विसरी, घघसरा, हड़ही समेत कई गांवों में लोगों से जन सम्पर्क साधा और लोगों से जीताने की अपील की।
उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय पार्टी है और विकास में विश्वास रखती है ।आप लोगों का यदि आशिर्वाद मिला, तो घघसरा नगर पंचायत में विकास की गंगा बहेगी।
उक्त अवसर पर राजन मिश्रा , संजय त्रिपाठी, कलापति त्रिपाठी, इंद्रदेव त्रिपाठी ,सोनू ,गणेश
अरविन्द ,अमरजीत, सन्तोष, रवि प्रकाश ओझा, अली रजा, समेत भारी संख्या में लोग मौजूद थे