हत्या के आरोप में अभियुक्ता गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के कुशल निर्देशन में व पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बांसगांव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह द्वारा मय पुलिस टीम के थाना बाँसगांव में पत्नी-पति के बीच हुए विवाद को लेकर पत्नी द्वारा हसिया से पति के ऊपर हमला कर हत्या कर देने के सम्बन्ध में आज दिनांक 13.04.2023 को पंजीकृत मु0अ0स0 186/2023 धारा 302 भादवि में नामजद अभियुक्ता रीता देवी पत्नी स्व0 रमेश मौर्य निवासी ग्राम महिलावार थाना बाँसगांव जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया एवं अभियुक्ता की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलात्कल की बरामदगी की गयी । अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम-
1.थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह, थाना बांसगांव, जनपद गोरखपुर
2.उ0नि0 नन्दलाल यादव, थाना बाँसगांव जनपद गोरखपुर
3.का0 राहुल यादव, थाना बाँसगांव जनपद गोरखपुर
4.म0का0 सोनम यादव थाना बाँसगांव जनपद गोरखपुर
5.म0का0 ज्योति वर्मा, थाना बाँसगांव जनपद गोरखपुर
