छेड़खानी का आपराध कारित करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर, के द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध त्वरित चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के निर्देशन में एवं थानाध्यक्ष पिपराइच के कुशल नेतृत्व मे उ0नि0 रणजीत कुमार मय टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 380/2023 धारा 354/323/504/506 भादवि थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर से सम्बन्धित अभियुक्त अमन चौधरी पुत्र स्व0 अमेरिका चौधरी निवासी ग्राम डांगीपार थाना खोराबार गोरखपुर हाल मुकाम ग्राम उनौला दोयम थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है
गिरफ्तार वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 रणजीत थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर
2. का0 शिवशंकर थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर
